Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh CG News : बेमेतरा : स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के चौथे दिन...

CG News : बेमेतरा : स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के चौथे दिन सद्बुद्धि यज्ञ, प्रशासन से मांगों पर ध्यान देने की अपील

बेमेतरा। जिले के लगभग 400 से अधिक स्वास्थ्य कर्मी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े संविदा कर्मचारी हड़ताल के चौथे दिन भी अपनी मांगों को लेकर अडिग रहे। आज उन्होंने यज्ञ-हवन का आयोजन कर भगवान से शासन-प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की और अपनी 10 सूत्री मांगों को मनवाने की अपील की।

स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और लगातार सरकार से अपनी मांगों को पूरा कराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अब तक हड़ताल के चौथे दिन तक किसी अधिकारी या सरकारी प्रतिनिधि ने हड़ताल में शामिल लोगों से मुलाकात नहीं की।

Read More : CG News : दंतेवाड़ा: तहसील साहू संघ का निर्विरोध निर्वाचन, वैभव चंदन बने अध्यक्ष

जिले भर के संविदा कर्मचारियों की मुख्य मांगों में संविलियन और स्थायिकरण, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, लंबित 27% वेतन, सीआर में पारदर्शिता, और ग्रेड पे निर्धारण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से विभाग में सेवा दे रहे हैं, लेकिन सरकार और विभाग उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहे।

हड़ताल के कारण जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ये केंद्र उनके लिए इलाज का प्रमुख साधन हैं और हड़ताल के कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Read More : नए अवतार में आ रही Hyundai Venue : Creta जैसा बोल्ड लुक, ADAS सहित कई बड़े फीचर्स होंगे अपडेट

स्वास्थ्य कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जाता, हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि संविलियन, वेतन और अन्य लंबित मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए समाधान निकाले जाए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here