Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh Gariaband News : 1-1 लाख के इनामी समेत 3 नक्सलियों का आत्मसमर्पण,...

Gariaband News : 1-1 लाख के इनामी समेत 3 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अब बचे सिर्फ 30 सक्रिय माओवादी…

Gariaband News
Gariaband News

Gariaband News : गरियाबंद, छत्तीसगढ़: नक्सल मोर्चे पर गरियाबंद पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। गरियाबंद-धमतरी-नुआपड़ा डिवीजन में सक्रिय रहे तीन नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में एक पुरुष नक्सली नागेश और दो महिला नक्सली जैनी और मनीला शामिल हैं। नागेश ने अपने देशी हथियार के साथ सरेंडर किया है।

READ MORE : CG News : बेमेतरा : स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के चौथे दिन सद्बुद्धि यज्ञ, प्रशासन से मांगों पर ध्यान देने की अपील

Gariaband News : गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले इन तीनों माओवादियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित था। ये सभी पिछले 5 से 8 सालों से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय थे और कई बड़ी माओवादी वारदातों में शामिल रहे थे। ये तीनों नक्सली बड़े माओवादी नेताओं के करीबी सहयोगी के रूप में काम करते थे।

READ MORE : MP News : रीवा में भू-माफिया विंड ग्रुप की नई करतूत, पहाड़िया गांव के शासकीय तालाब का कराया अनुबंध, ग्रामीणों में आक्रोश

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन नक्सलियों ने सरकार की समर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर हथियार डाले हैं। इस सफलता के बाद, इस अभियान के तहत इलाके में सक्रिय नक्सलियों की संख्या घटकर मात्र 30 रह गई है। एसपी राखेचा ने इस आत्मसमर्पण को नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक अहम उपलब्धि बताया है, जिससे क्षेत्र में शांति स्थापना को नई दिशा मिलेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here