Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh स्पा सेंटर का गंदा खेल : सैलून की आड़ में घिनौना काम...

स्पा सेंटर का गंदा खेल : सैलून की आड़ में घिनौना काम करने वालों पर सेन समाज का फूटा गुस्सा…

स्पा सेंटर का गंदा खेल
स्पा सेंटर का गंदा खेल

स्पा सेंटर का गंदा खेल : छत्तीसगढ़ में सेन (नाई) समाज ने सैलून व्यवसाय की आड़ में चल रहे अवैध स्पा सेंटरों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। समाज का कहना है कि जो लोग सेन समाज से नहीं हैं, वे स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां चलाकर उनके पारंपरिक व्यवसाय की छवि धूमिल कर रहे हैं।

READ MORE : CG News : बेमेतरा : स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के चौथे दिन सद्बुद्धि यज्ञ, प्रशासन से मांगों पर ध्यान देने की अपील

स्पा सेंटर का गंदा खेल : समाज के प्रांतीय अध्यक्ष पुनीतराम सेन और सचिव भुवनलाल कौशिक ने बताया कि इस गंभीर मुद्दे पर 7 अक्टूबर को पूरे छत्तीसगढ़ में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान, समाज के लोग अपना काम बंद रखेंगे और सभी जिला मुख्यालयों पर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपेंगे।

इस ज्ञापन में सेन समाज की प्रमुख मांगें हैं कि सैलून व्यवसाय को उनके समाज के लिए प्रदेश स्तर पर आरक्षित किया जाए ताकि उनकी परंपरागत आजीविका सुरक्षित रहे। इसके साथ ही, समाज ने अवैध स्पा सेंटरों की जांच कर उन पर कठोर कार्रवाई करने और दोषी व्यक्तियों पर आजीवन प्रतिबंध लगाने के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग की है।

READ MORE : CG NEWS : युवक का अपहरण: पिता से 10 लाख की फिरौती मांगी, खुद फोन कर दी जानकारी, जांच में जुटी पुलिस

समाज ने यह भी मांग की है कि केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की योजनाओं का वास्तविक लाभ सीधे सेन समाज को दिया जाए और सरकारी नौकरियों (ट्रेड मेन) में भी उन्हें प्राथमिकता मिले। इसके अलावा, समाज के आराध्य संत शिरोमणी सेनजी महराज की जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग भी की गई है। इस सामूहिक विरोध का उद्देश्य समाज की गरिमा और प्रतिष्ठा को बचाना है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here