CG NEWS : युवक का अपहरण: पिता से 10 लाख की फिरौती मांगी, खुद फोन कर दी जानकारी, जांच में जुटी पुलिस

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : बिलासपुर में रह रहे एक युवक संजय यादव (29) के अपहरण का मामला सामने आया है। युवक ने खुद अपने पिता को फोन कर बताया कि उसका अपहरण हो गया है और फिरौती के तौर पर 10 लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। खास बात यह है कि संजय ने यह भी कहा कि पैसे उसके ही बैंक खाते में जमा करवा दिए जाएं। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है और इसकी जांच पुलिस गंभीरता से कर रही है।

 

READ MORE: Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में CJI पर जूता फेंकने की कोशिश: वकील हिरासत में, पढ़िए खबर

 

CG NEWS : संजय यादव मूल रूप से जशपुर जिले के नारायणपुर देरहाखार का रहने वाला है और पिछले 10 वर्षों से बिलासपुर के कस्तूरबा नगर में किराये के मकान में रह रहा था। उसने एमएससी तक की पढ़ाई की है और फिलहाल कोचिंग करने के साथ-साथ बैंक में भी कार्यरत था।

CG NEWS : बताया गया है कि संजय 1 अक्टूबर को अपने पिता बालेश्वर यादव को फोन कर घर आने की बात कहकर निकला था, लेकिन रात भर नहीं पहुंचा। अगले दिन पिता ने संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल बंद मिला। चिंतित परिजन बिलासपुर पहुंचे तो पाया कि उसके कमरे पर ताला लगा हुआ था।

CG NEWS : इस बीच 5 अक्टूबर को संजय ने खुद अपने पिता को फोन कर बताया कि उसे 8 से 10 लोगों ने अगवा कर लिया है और 10 लाख की फिरौती मांगी जा रही है। उसने कई बार फोन किया और हर बार यही बात दोहराई। जब पिता ने फिरौती की रकम कहां जमा करनी है यह पूछा, तो संजय ने कहा कि उसके ही बैंक अकाउंट में पैसे डलवा दिए जाएं।

CG NEWS : सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि युवक की तलाश जारी है। मोबाइल फोन की लोकेशन बार-बार बदलने के कारण पुलिस को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक बार लोकेशन पेंड्रा-गौरेला क्षेत्र में मिली थी, जहां टीम भेजी गई थी। साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

CG NEWS : सूत्रों के अनुसार, मामले की जानकारी मुख्यमंत्री निवास तक पहुंची है और वहां से भी पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल युवक का सुराग नहीं लग पाया है और पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *