अवैध बार-क्लब्स के खिलाफ NSUI ने उठाई आवाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Parivesh
अवैध बार-क्लब्स के खिलाफ NSUI ने उठाई आवाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

रायपुर, 10 मई 2025: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने राजधानी रायपुर में अवैध रूप से संचालित बार और क्लबों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश सचिव कुणाल दुबे और रायपुर जिला उपाध्यक्ष तारिक अनवर खान ने नेतृत्व किया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि रायपुर में कई क्लब प्रशासनिक नियमों की अनदेखी करते हुए देर रात तक शराब परोस रहे हैं, जिससे शहर की कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसके अलावा, बिना आयु सत्यापन के युवाओं को मादक पदार्थों की आपूर्ति को लेकर भी संगठन ने गहरी चिंता जताई।

एनएसयूआई की मुख्य मांगें:

  1. अवैध क्लबों की जांच के लिए विशेष दल का गठन

  2. नियम उल्लंघन करने वाले क्लबों पर तुरंत कार्रवाई

  3. देर रात तक चलने वाली बारों को तत्काल बंद कराना

  4. भविष्य में निगरानी के लिए प्रभावी तंत्र स्थापित करना

कुणाल दुबे ने प्रशासन को चेताया कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो एनएसयूआई आंदोलन करने को मजबूर होगी। वहीं तारिक अनवर खान ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है, और प्रशासन को कठोर कदम उठाने चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला सचिव संस्कार पांडेय, विधानसभा महासचिव आशीष बाजपाई और तनिष्क मिश्रा भी मौजूद थे। एनएसयूआई ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर संगठन चुप नहीं बैठेगा और जरूरत पड़ने पर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

संगठन की यह पहल रायपुर में बढ़ते अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक मजबूत आवाज के रूप में देखी जा रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *