छत्तीसगढ़ PWD में JE भर्ती शुरू: 113 पदों पर आवेदन, जानें तारीखें, सैलरी और नियम

Parivesh
छत्तीसगढ़ PWD में JE भर्ती शुरू, 113 पदों पर आवेदन

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग (PWD) ने जूनियर इंजीनियर के 113 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें 96 पद सिविल और 17 पद इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल के लिए हैं। आवेदन प्रक्रिया 9 मई 2025 से शुरू हो गई है और अंतिम तारीख 2 जून 2025 है।

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) करेगा। परीक्षा 13 जुलाई 2025 को पांच संभागीय मुख्यालयों में आयोजित होगी। चयन सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट से होगा।

छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को परीक्षा में शामिल होने पर फीस वापस की जाएगी, जो उसी बैंक खाते में लौटेगी जिससे भुगतान हुआ है।

आवेदन और पूरी जानकारी व्यापम की साइट vyapam.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले सभी नियमों को ध्यान से पढ़ें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *