Thursday, February 12, 2026
27.1 C
Raipur

Singrauli News : अब कोयले के साथ सोना भी निकलेगा – चकरिया गोल्ड ब्लॉक में जल्द खनन शुरू

सिंगरौली। ऊर्जाधानी के नाम से प्रसिद्ध सिंगरौली जिले में अब सोने का खनन भी शुरू होने जा रहा है। प्रदेश सरकार और संबंधित कंपनियों के बीच चकरिया गोल्ड ब्लॉक माइनिंग लीज एग्रीमेंट हो चुका है। कंपनियां अगले एक साल के भीतर अपना पूरा सिस्टम इंस्टॉल कर खनन शुरू कर देंगी।

जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि यह ब्लॉक 23.57 हेक्टेयर में फैला है। यहां अनुमानित 1,33,785 टन सोने के भंडार हैं, जिससे अगले पांच वर्षों में कुल 18,356 टन सोना निकाले जाने की संभावना है। पिछले एक साल से ड्रिलिंग कर सोने की मात्रा और रेशियो का अध्ययन किया गया है।

खनन से न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि रिफाइनिंग, लॉजिस्टिक और संबंधित उद्योगों में निवेश भी बढ़ेगा। इससे औद्योगिक ढांचा भी मजबूत होगा और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

मध्य प्रदेश में इस ब्लॉक के अलावा चार अन्य गोल्ड ब्लॉकों की नीलामी भी हो चुकी है – गुहर पहाड़, इमलिया, ईस्टर्न एक्सटेंशन ऑफ सोनकुरवा और अम्लीयवाह। राज्य सरकार इन क्षेत्रों के संचालन पर लगातार निगरानी रख रही है और निवेश एवं विकास को प्रोत्साहित कर रही है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

C.G News : नेशनल हाईवे मुआवजा मामले में कोर्ट सख्त, 221 दिन की देरी पर माफ करने से साफ़ इनकार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नेशनल हाईवे...

इंदौर : मामूली धक्का लगने पर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर :  मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में मामूली...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds