Monday, August 17, 2026
Home Madhya Pradesh Katni News : मुख्यमंत्री ने बड़वारा विधानसभा को दी 233 करोड़ की...

Katni News : मुख्यमंत्री ने बड़वारा विधानसभा को दी 233 करोड़ की सौगात, खुश होकर विधायक ने पहनाई अंगूठी, सोशल मीडिया पर वायरल…

कटनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को बड़वारा विधानसभा में 233 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें स्कूल भवन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सड़कों समेत कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। बता दें कि यह विधानसभा ट्राइबल क्षेत्र में आती है और यहां आदिवासी आबादी अधिक है।

मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार ट्राइबल क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है और इसी कड़ी में कटनी जिले को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। यह एक महीने में मुख्यमंत्री का दूसरा दौरा है। इससे पहले भी वे करोड़ों की योजनाओं की सौगात दे चुके हैं।

कार्यक्रम के दौरान एक अनोखा नज़ारा भी देखने को मिला। बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए मंच पर मुख्यमंत्री को अंगूठी गिफ्ट कर दी। हालांकि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंगूठी पहनते ही उसे तुरंत उतारकर विधायक को वापस लौटा दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Share The News
Previous articleSingrauli accident : तालाब में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत
Next articleSingrauli News : अब कोयले के साथ सोना भी निकलेगा – चकरिया गोल्ड ब्लॉक में जल्द खनन शुरू
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here