Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Singrauli accident : तालाब में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत

Singrauli accident : तालाब में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत

0
98

सिंगरौली : सिंगरौली। बुधवार को मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अजगुढ़ गांव में तालाब में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हरिलाल सिंह पिता बवाल सिंह (25 वर्ष), निवासी पिड़रताली के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह हरिलाल अपने परिचित के साथ अजगुढ़ पहुंचा था। यहां विश्वकर्मा पूजा के चलते तालाब में पहले से लोग गाड़ियों की धुलाई कर रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 9 बजे हरिलाल तालाब में नहाने उतरा और गहराई में जाने से डूब गया।

तालाब के पास मौजूद लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। इसके बाद उन्होंने तत्काल मोरवा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की तलाश शुरू कर दी।

तालाब गहरा होने के कारण दिक्कतें आने पर बैढ़न से एसडीआरएफ टीम बुलाई गई। लंबी मशक्कत के बाद शाम करीब 5 बजे शव को तालाब से बाहर निकाला जा सका।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में तालाब के पास जमा हो गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here