Thursday, February 12, 2026
29.1 C
Raipur

nikki murder case : दहेज की आग में निक्की की जान गई, स्कॉर्पियो–बुलेट देने के बाद भी नहीं थमा लालच, निक्की को जिंदा जलाया

nikki murder case : नोएडा। ग्रेटर नोएडा से दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दादरी इलाके के रूपवास गांव की रहने वाली 30 वर्षीय निक्की को उसके ससुरालवालों ने कथित तौर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही निक्की ने दम तोड़ दिया।

nikki murder case : निक्की की शादी 9 दिसंबर 2016 को कासना क्षेत्र के सिरसा निवासी विपिन से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवालों का लालच बढ़ता गया। पहले दहेज में स्कॉर्पियो दी गई, फिर बुलेट की मांग भी पूरी की गई। इसके बावजूद पति विपिन, सास दया, ससुर सत्यवीर और जीजा रोहित भाटी निक्की को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे।

nikki murder case : 21 अगस्त की शाम 5:30 बजे निक्की के साथ पहले मारपीट हुई और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई। सफदरजंग अस्पताल दिल्ली ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। इस घटना की एफआईआर उसकी बहन कंचन ने दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि यह हत्या पूरी योजना बनाकर की गई।

nikki murder case : निक्की के पिता भिखारी सिंह ने आरोपियों को सख्त सजा की मांग करते हुए कहा कि यह दहेजखोरों की सोची-समझी साजिश है। उन्होंने मांग की कि “आरोपियों का एनकाउंटर हो और योगी सरकार को उनके घरों पर बुलडोजर चलाना चाहिए, वरना हम भूख हड़ताल करेंगे।”

nikki murder case : इस बीच एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें निक्की का 6 साल का बेटा कह रहा है कि *“पापा ने लाइटर से मम्मी को आग लगाई।”* घटना के बाद इलाके में आक्रोश है और परिजन न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

Latest YouTube Shorts

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

भूख नहीं लग रही… क्या ये हैं गंभीर बीमारी का संकेत, जानें डॉक्टर की सलाह

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  कई लोगों को अचानक पहले...

Rolls-Royce का नया घर बनेगा भारत, गर्मजोशी के साथ PM मोदी से मिले कंपनी के CEO

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भारत की तेज़ी से बढ़ती...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds