CG Crime News : तीजा से पहले सनसनी, पति ने पत्नी का गला दबाकर की हत्या, फिर थाने जाकर किया सरेंडर

0
317
CG Crime News
CG Crime News

CG Crime News : दुर्ग। भिलाई में तीजा पर्व से ठीक पहले एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। नेवई थाना क्षेत्र में शनिवार रात पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।

CG Crime News : जानकारी के अनुसार मृतिका दीक्षा दुबे (20) राजनांदगांव के खपरी की रहने वाली थी। उसका भाई आईटीबीपी में जवान है। दीक्षा की शादी एक साल पहले मरोदा सेक्टर निवासी एकल तिवारी से हुई थी। आरोपी पति फ्लोर मिल चलाने और पूजा-पाठ कराने का काम करता है। शनिवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि एकल ने गला दबाकर पत्नी की जान ले ली।

CG Crime News : हत्या करने के बाद आरोपी पति थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मृतिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना के बाद मृतिका की मां और बड़े पिता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here