आतंकी नेटवर्क पर NIA का हमला : नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने देश में एक बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए सोमवार को 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 22 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह छापेमारी एक आतंकी साजिश से जुड़े मामले में की गई है।
आतंकी नेटवर्क पर NIA का हमला : किन राज्यों में हुई कार्रवाई?
एनआईए के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में की गई है।
- बिहार: 8 ठिकाने
- जम्मू-कश्मीर: 9 ठिकाने
- उत्तर प्रदेश: 2 ठिकाने
- कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु: 1-1 ठिकाना
फिलहाल, इस मामले की शुरुआती जांच चल रही है, इसलिए एनआईए के अधिकारी इस नेटवर्क के बारे में ज्यादा जानकारी देने से बच रहे हैं। इस कार्रवाई को देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।













