NHM : रायपुर – नियमितीकरण और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे NHM कर्मचारी यदि कार्यस्थल पर नहीं लौटते हैं, तो उनके खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सभी CMHO को जारी किया है।
Read News : CGPSC की पहली महिला स्थायी अध्यक्ष बनीं रीता शांडिल्य, आयोग में नए युग की शुरुआत
आदेश में क्या कहा गया है
आदेश पत्र में स्पष्ट किया गया है कि आदेश के बाद भी अधिकांश जिलों में NHM अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुँच रहे हैं। यह लोकहित के खिलाफ और अनुचित है।
- कार्यालय में अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जाएगा।
- नोटिस में लिखा होगा कि यदि उपस्थित नहीं हुए, तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
- अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए इस माह का वेतन रोकने का निर्देश भी दिया गया है।
हड़ताल का असर
प्रदेश के 16,000 से अधिक NHM कर्मचारी पिछले 13 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसके चलते अस्पतालों और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ा है।
Read News : Big Breaking : शराब घोटाले का पर्दाफाश : छत्तीसगढ़ मॉडल पर झारखंड में फर्जीवाड़ा, 8 दिन EOW रिमांड
शासन की प्रतिक्रिया
स्थिति को देखते हुए शासन ने सख्त कदम उठाते हुए हड़तालरत कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि जनता की स्वास्थ्य सेवा बाधित नहीं होने दी जाएगी।














