काठमांडू, नेपाल। नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे युवाओं के विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने राजधानी समेत कई शहरों में तोड़फोड़, आगजनी और हंगामा मचाया। बिगड़ते हालात के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है।
इस हिंसक प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने नेपाल के वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को सड़क पर दौड़ाया और उन्हें बुरी तरह पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है।
पहले प्रदर्शन के दबाव में गृह मंत्री रमेश लेखक, कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल और जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव ने इस्तीफा दिया। हालात के बिगड़ने के बाद प्रधानमंत्री ओली को भी अपना पद छोड़ना पड़ा।
प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में तोड़फोड़ और आगजनी की। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्रियों पुष्प कमल दहल प्रचंड और शेर बहादुर देउबा के घरों पर भी हमला हुआ। गृह मंत्री रमेश लेखक और संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के घरों को भी आग के हवाले कर दिया गया।
Read News : CG NEWS : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर का सफल आयोजन
पुलिस ने सख्ती दिखाई, लेकिन हालात अभी भी काबू में नहीं हैं। इस हिंसा में अब तक 21 लोगों की मौत और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।
नेपाल में Gen-Z युवाओं का यह आंदोलन सरकार और प्रशासन के लिए एक बड़े राजनीतिक संकट में बदल गया है।













