National Saw Mill Fire : भोपाल। भारत टॉकीज रोड स्थित नेशनल शो मिल में इस वक्त भीषण आग लगने की खबर आ रही है। आग इतनी भयानक है कि उसकी लपटें काफी तेज़ हैं और दूर से ही दिखाई दे रही हैं।
National Saw Mill Fire : बताया जा रहा है कि शो मिल में लगी यह भीषण आग तेजी से फैल गई, जिसकी चपेट में आस-पास मौजूद दो से तीन लकड़ी के टाल (लकड़ी के गोदाम) भी आ गए हैं। लकड़ी होने के कारण आग और भी विकराल रूप ले चुकी है।
National Saw Mill Fire : आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो गई हैं। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल की टीमें मशक्कत कर रही हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और जानमाल के नुकसान के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।













