CG News : चाकूबाजी और उत्पात मचाने वाले बदमाशों पर डोंगरगांव पुलिस की सख्त कार्यवाही, 3 आरोपी गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

CG News : हेमंत वर्मा/ राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दिलीप सिसोदिया के दिशा-निर्देश में, डोंगरगांव पुलिस ने अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए एक विशेष मुहिम छेड़ दी है। थाना प्रभारी डोंगरगांव निरीक्षक कृष्णा पाटले के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार गश्त और पेट्रोलिंग कर रही है।

डोंगरगांव पुलिस ने अर्जुनी शराब भट्टी के बाहर रास्ते के पास चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।

मामला: प्रार्थी करण साहू (पिता स्व. घनश्याम साहू, उम्र 19 साल, साकिन अर्जुनी) की लिखित रिपोर्ट पर थाना डोंगरगांव में आरोपियों के विरुद्ध मारपीट और चाकू से मारकर चोट पहुँचाने का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

CG News : गिरफ्तार आरोपी:

    1. सोहिल विश्वकर्मा (पिता शिव विश्वकर्मा, उम्र 20 साल, निवासी रामपुर)
    2. छत्रपाल विश्वकर्मा उर्फ सोनू (पिता बृजलाल विश्वकर्मा, उम्र 25 साल, निवासी रामपुर)
    3. मंजीत गोंड़ (पिता राम गोंड़, उम्र 24 साल, निवासी रामपुर)

कार्रवाई: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू नुमा हथियार जब्त किया है। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया है।

CG News : ग्राम कोहका में उत्पात मचाने वालों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

डोंगरगांव पुलिस ने ग्राम कोहका में उत्पात मचाकर अशांति फैलाने वाले चार असामाजिक तत्वों पर भी कठोर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

  • अनावेदकगण: हिरेन्द्र कुमार साहू, योगेश साहू, संतोष पटेल और प्रमोद मेश्राम (सभी निवासी ग्राम कोहका)।
  • कार्रवाई: इन चारों अनावेदकों के विरुद्ध धारा-170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर माननीय एसडीएम न्यायलय में पेश किया गया है।

CG News : उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना डोंगरगांव के प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पाटले और उनकी टीम के सदस्यों (सउनि देवकुमार रावटे, म.प्र.आर. विनीता पैकरा, आरक्षक धर्मेन्द्र माण्डले, आरक्षक चन्द्रप्रकाश हरमुख, चन्द्रकांत सोनी) का कार्य सराहनीय रहा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *