शुभम रिछारिया/पन्ना। माडपुरा निवासी रीना चौधरी ने अपने पति के लापता होने की शिकायत लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। रीना का आरोप है कि उसका पति शेख लाल चौधरी (30) बीते 28 सितंबर की दोपहर से अचानक लापता हो गया है और तब से उसका कोई पता नहीं चल सका है।
रीना चौधरी ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए शिकायती पत्र में बताया कि पूर्व में उसका विवाद पड़ोसी कन्हैया दहायत से चल रहा था। उसके द्वारा बार-बार अपहरण और मारपीट की धमकियां दी जाती रही हैं। रीना ने आशंका जताई है कि उसके पति का अपहरण भी कन्हैया दहायत ने ही किया है। उसने मांग की कि पुलिस आरोपी को तत्काल पकड़कर सख्ती से पूछताछ करे ताकि उसके पति का सुराग मिल सके।
पीड़िता ने कहा कि परिवार इस घटना से गहरे सदमे और परेशानी में है। “हम सभी बहुत अधिक परेशान हैं, इसलिए आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय आकर गुहार लगानी पड़ी,” रीना ने कहा।
Read More : MP News : जबलपुर में मातृशक्ति का भव्य रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर आज
इस मामले में लखन चौधरी, जो लापता युवक शेख लाल के ससुर हैं, ने भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे दामाद घर के बाहर बैठे थे। उसी दिन शाम 4 बजे बेटी रीना का फोन आया कि पति घर से लापता हो गए हैं। इसके बाद परिजन शाम 6 बजे कोतवाली सुनवानी थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।
Read More : CG Crime News : हेड मास्टर ने घर में घुसकर की शिक्षिका से छेड़छाड़, रंगे हाथ दबोचा गया, जानें फिर क्या हुआ…
लखन चौधरी के अनुसार, पुलिस ने देर रात करीब 12:30 बजे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज करने के दौरान पुलिस ने उनके मोबाइल फोन भी अपने पास रख लिए, जिससे वे और अधिक परेशान हैं। अब परिजन पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष कार्रवाई और लापता शेख लाल की तलाश की मांग कर रहे हैं।













