Municipal Corporation Claim : बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले के शनवारा, सिंधीपुरा, बुधवारा, रोशन चौक और आसपास के कई इलाकों में एक बार फिर जलभराव की स्थिति बन गई है। नगर निगम ने दावा किया था कि जलभराव से निपटने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए हैं और इस बार बारिश में कहीं भी पानी नहीं भरेगा। निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने भी पहले यह भरोसा दिलाया था कि शहर में जलभराव की समस्या समाप्त हो चुकी है। हालांकि, कई दिनों बाद हुई बारिश ने इन सभी दावों की पोल खोल दी। बारिश शुरू होते ही शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Read More : दिल्ली में बारिश से बड़ा हादसा : समाधि स्थल की 100 फीट लंबी दीवार गिरी, 7 की मौत
स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम ने केवल कागजों पर काम किया है। जिन क्षेत्रों में सुधार कार्य होने का दावा किया गया था, वहां आज भी बारिश के दौरान पहले जैसी स्थिति बनी हुई है। बुधवारा क्षेत्र का उदाहरण लें तो यहां कोरोना काल से ही जलभराव से निपटने के लिए कार्य प्रारंभ किया गया था, लेकिन वर्षों बाद भी समस्या जस की तस है।
Read More : दिल्ली में बारिश से बड़ा हादसा : समाधि स्थल की 100 फीट लंबी दीवार गिरी, 7 की मौत
नगर निगम का कहना है कि जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कई जगहों पर पाइप लाइन और नालों की सफाई का काम कराया गया है, फिर भी भारी बारिश के समय कुछ निचले इलाकों में पानी भरने की समस्या आ रही है। निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि जिन जगहों पर पानी भर गया है, वहां तुरंत निकासी का काम किया जा रहा है और स्थायी समाधान के लिए भी योजना पर काम चल रहा है।












