कोलकाता : RG कर मेडिकल कॉलेज कांड: एक साल बाद भी इंसाफ से दूर, बेटी के लिए भटक रहे माता-पिता

VIKASH KHALKHO

कोलकाता। आज जहां पूरा देश रक्षाबंधन का त्योहार मना रहा है, वहीं कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज की रेप पीड़िता अभया का परिवार इस दिन को खून के आंसू के साथ याद कर रहा है। ठीक एक साल पहले, 9 अगस्त 2024 को 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर अभया के साथ कॉलेज परिसर में बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई थी। उसका शव कॉलेज के सेमिनार हॉल से बरामद हुआ था। शुरुआती जांच में रेप की पुष्टि हुई, जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया और भारी विरोध प्रदर्शन हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच CBI को सौंपी गई थी, हालांकि उस समय CBI की जांच को लेकर भी कई सवाल उठे।

Read More : Municipal Corporation Claim : बुरहानपुर में फिर जलभराव, निगम के दावों की पोल खुली

इस घटना को आज एक साल पूरा होने पर “नबन्ना अभियान” का ऐलान किया गया है। अभियान में पीड़िता के परिवार, छात्र संगठन और भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसे देखते हुए हावड़ा में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है, साथ ही दंगा नियंत्रण वाहनों की तैनाती भी की गई है।

भाजपा नेता अशोक डिंडा ने प्रदर्शन के दौरान तीखा बयान देते हुए कहा कि अगर ऊपर से निर्देश मिले तो पुलिस को सबक सिखाया जाएगा, यहां तक कि उन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पीछे छिपना पड़ेगा।

Read More : Municipal Corporation Claim : बुरहानपुर में फिर जलभराव, निगम के दावों की पोल खुली

अभया के माता-पिता आज भी अपनी बेटी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और अदालतों के चक्कर काट रहे हैं। एक साल बीतने के बावजूद इस मामले का निष्पादन न होना, राज्य में कानून-व्यवस्था और न्याय प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *