Mungeli News :मुंगेली: प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में युक्तियुक्तकरण नीति के विरोध में कांग्रेस द्वारा मुंगेली मे पत्रकार वार्ता की गईं। इसी क्रम में मुंगेली जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री अमरजीत चावला ने साय सरकार पर तीखा हमला बोला।
Mungeli News :चावला ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश के 10,463 स्कूलों को बंद करने की योजना शिक्षा विरोधी और रोजगार विरोधी कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस फैसले से न सिर्फ शिक्षकों की भर्ती बंद हो जाएगी, बल्कि स्कूलों में कार्यरत सफाईकर्मी, प्यून, रसोइया और मध्यान्ह भोजन बनाने वाली महिलाओं का रोजगार भी छिन जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर सरकार यदि सही सेटअप नहीं करती है, तो कांग्रेस सड़कों पर उतर कर विरोध करेगी।
Mungeli News :अमरजीत चावला ने बताया कि कांग्रेस इस फैसले के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी, जो जिलों और ब्लॉकों में चार चरणों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन तब तक चलेगा जब तक सरकार शिक्षा और रोजगार विरोधी नीतियों को वापस नहीं लेती।













