Reva News : रीवा में मस्जिद के हिसाब को लेकर विवाद: अध्यक्ष और समिति पर हमला, केयरटेकर पर 50 लाख गबन का आरोप

Sanjay Sahu

Reva News : वक्फ द्वारा निर्वाचित अध्यक्ष ने अल्लाहरखा मस्जिद कि स्थानीय स्तर पर देख रेख करने वाले से सत्रह वर्षों का मांगा हिसाब, तो गुंडागर्दी पर उतरा केयरटेकर, न्यायालय से नोटिस मिलने पर अध्यक्ष और समिति के सदस्यों के साथ कर दी मारपीट

 

Reva News : विकास बघेल, रीवा: चिकन टोला स्थित अल्लाह रखा मस्जिद में पिछले 17 वर्षों से स्थानीय स्तर पर देखरेख कर रहे युवक से जब वक्फ बोर्ड द्वारा निर्वाचित कमेटी के अध्यक्ष ने पिछले 17 वर्षों की आई और व्यय का लेखा मांगा तो केयर टेकर ने निर्वाचित अध्यक्ष और कमेटी के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं उक्ताशय के आरोप लगाते हुए वक्फ द्वारा निर्वाचित अध्यक्ष अनवर उल हसन ने बताया अनवर उल हक ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से अल्लाह रखा मस्जिद की देखभाल करने वाला गुल मोहम्मद ने मस्जिद से होने वाले आय और व्यय में लगभग 50 लाख रुपए से अधिक का घोटाला किया है।

 

 

Reva News : जिसमें से कुछ राशि स्वयं के पास होने कि तस्दीक भी केयरटेकर ने तत्कालीन प्रशासक रहे कलेक्टर को दिए गए आवेदन में की है लेकिन फ्रॉड करने में माहिर गुल मोहम्मद ने वह राशि भी तक की तत्कालीन प्रशासक को नहीं सौंपी, अब हालत यह है कि मस्जिद में काम करने वाले कर्मचारियों को देने के लिए भी मस्जिद के खाते में पैसे नहीं है जिसकी शिकायत निर्वाचित अध्यक्ष अनवर उल हक द्वारा वक्फ बोर्ड सहित जिला कलेक्टर से करते हुए केयरटेकर को न्यायालय के माध्यम से राशि वसूलने का नोटिस भेजा गया है जिसके बाद से केयरटेकर और उसके परिवार के लोग वर्तमान अध्यक्ष और उनकी कमेटी के लोगों पर हमला करवा कर मामले को दबाने के प्रयास में जुटे हैं वहीं वर्तमान अध्यक्ष अनवर उल हक का कहना है कि कमेटी न्यायालय के माध्यम से किसी भी हाल में मस्जिद की देखरेख करने वाले गुल मोहम्मद और उसके परिवार के सदस्यों से लगभग 50 लख रुपए की वसूली करके रहेगी चाहे इसके लिए उन्हें अपनी जान ही क्यों ना गंवानी पड़े।

 

 

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *