MP News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने ओंकारेश्वर में किए बाबा ममलेश्वर के दर्शन, बोले— लोकतंत्र पर बनी रहे महादेव की कृपा

VIKASH KHALKHO

MP News: खंडवा। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (Chief Election Commissioner) ज्ञानेश कुमार ने अपने दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे के दौरान पवित्र तीर्थ ओंकारेश्वर पहुंचकर सपत्नीक भगवान ममलेश्वर महादेव के दर्शन किए। उन्होंने पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक और पंचामृत अभिषेक कर देश में मजबूत, पारदर्शी और लोकतांत्रिक व्यवस्था की निरंतर मजबूती के लिए प्रार्थना की।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ उनकी पत्नी अनुराधा कुमार भी मौजूद रहीं। मंदिर परिसर पहुंचने पर मंदिर प्रशासन, पुजारियों और तीर्थ पुरोहितों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों ने गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की और भगवान ममलेश्वर का जलाभिषेक एवं पंचामृत अभिषेक किया। पूजा के उपरांत उन्होंने मंदिर में आयोजित भव्य महाआरती में भी हिस्सा लिया।

READ MORE: Ujjain Cow Remains Case: उज्जैन में कुएं से मिले गौवंश के अवशेष मामले का कुछ घंटों में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; तीन नाबालिग

लोकतंत्र और मतदाताओं के कल्याण की कामना

MP News: दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि ओंकारेश्वर धाम में भगवान महादेव के दर्शन करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बाबा ममलेश्वर से प्रार्थना की है कि देश में लोकतंत्र सदैव सशक्त, निष्पक्ष और पारदर्शी बना रहे तथा सभी मतदाताओं पर महादेव की कृपा बनी रहे।उन्होंने कहा कि बाबा से यह भी कामना की गई है कि भारत के प्रत्येक नागरिक और मतदाता को उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि तथा आध्यात्मिक उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त हो।

कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ दौरा

MP News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के ओंकारेश्वर दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पूरे समय मौजूद रहे और उनके कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दौरे के अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गए।

READ MORE: MP में ट्रांसफर रिश्वत कांड पर बड़ा एक्शन, कृषि मंत्री के OSD समेत 3 कर्मचारी सस्पेंड

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *