Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa News: रीवा में रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ पटवारी, महिला...

Rewa News: रीवा में रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ पटवारी, महिला बोली- कर्ज लेकर पैसे दिए हैं, मेरा काम जरूर कर दीजिए; कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Rewa News: रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में राजस्व विभाग के एक पटवारी का कथित रूप से रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामला मनगवां तहसील के सिरसा हल्का का है, जहां पदस्थ पटवारी वीरेंद्र तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक महिला से नकदी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने जांच के निर्देश जारी किए हैं।

नामांतरण के बदले पैसे लेने का आरोप

Rewa News: जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में पटवारी वीरेंद्र तिवारी एक महिला से कथित रूप से नामांतरण (नामांकन) संबंधी कार्य कराने के बदले पैसे लेते नजर आ रहे हैं। पैसे लेने के बाद वह महिला को उसका काम जल्द पूरा कराने का भरोसा देते हैं और आवश्यक आवेदन जमा करने की बात भी कहते दिखाई देते हैं।

MP News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने ओंकारेश्वर में किए बाबा ममलेश्वर के दर्शन, बोले— लोकतंत्र पर बनी रहे महादेव की कृपा

“कर्ज लेकर पैसे दिए हैं, मेरा काम कर दीजिए”

Rewa News: वीडियो में महिला भावुक होकर पटवारी से कहती सुनाई देती है, “सर, मेरा काम जरूर कर दीजिए। बहुत कर्ज लेकर आपको पैसे देने की व्यवस्था की है। मैं बहुत गरीब हूं।” इसके जवाब में पटवारी उसे आश्वस्त करते नजर आते हैं कि उसका काम कर दिया जाएगा।

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

Rewa News: वीडियो सामने आने के बाद रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पटवारी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Rewa News: APS University में स्वामी विवेकानंद की 11 फीट प्रतिमा का अनावरण, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार बोले- युवाओं को मिलेगी प्रेरणा

निष्पक्ष कार्रवाई की उठी मांग

Rewa News: वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि सरकारी काम के लिए रिश्वत ली गई है तो दोषी अधिकारी के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here