Rewa News: APS University में स्वामी विवेकानंद की 11 फीट प्रतिमा का अनावरण, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार बोले- युवाओं को मिलेगी प्रेरणा

Rewa News: रीवा। मध्य प्रदेश के अवधेश प्रताप सिंह (APS) विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को स्वामी विवेकानंद की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने स्थित पार्क में स्थापित प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, छात्र और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

प्रशासनिक भवन के सामने स्थापित की गई प्रतिमा

Rewa News: विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को प्रशासनिक भवन के ठीक सामने स्थित पार्क में स्थापित कराया गया है। करीब 11 फीट ऊंची इस प्रतिमा का निर्माण राजस्थान के कुशल कारीगरों द्वारा किया गया है। प्रतिमा की स्थापना पर लगभग 5 लाख रुपये की लागत आई है।

Rewa News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने देवर पर रेप के बाद हत्या का लगाया आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगी प्रतिमा

Rewa News: विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि परिसर में महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके आदर्शों, विचारों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान से प्रेरित करना है। आने वाले समय में विश्वविद्यालय परिसर में अन्य महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने की भी योजना पर काम किया जा रहा है।

निर्वाण दिवस पर हुआ अनावरण

Rewa News: स्वामी विवेकानंद के निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि यह दिन प्रतिमा के अनावरण के लिए अत्यंत उपयुक्त है।उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनकी प्रतिमा विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा, चरित्र निर्माण और सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करेगी।मंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी आधार है। स्वामी विवेकानंद के आदर्श इसी दिशा में युवाओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

MP Politics: दिग्विजय सिंह पर मंत्री प्रहलाद पटेल का तंज, बोले- ‘चतुर्मास करें, फिर शास्त्रार्थ कीजिए’

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG News: गड्ढों की पहचान अब इंसान नहीं, AI करेगा! छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

Chhattisgarh AI Road Monitoring: छत्तीसगढ़ एआई सड़क निगरानी व्यवस्था...

Related Articles

Popular Categories