Burhanpur News : बुरहानपुर में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने गौशाला में गोवर्धन पूजा कर गौमाता के संरक्षण का संदेश दिया

Sanjay Sahu
Burhanpur News

Burhanpur News : बुरहानपुर : बुरहानपुर पहुँचे सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने ग्राम खडकोद मैं गोवर्धन पूजा के अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा हमारी गौमाता भारतीय संस्कृति और सनातन का पर्याय है. इस मौके कलेक्टर, एसपी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी भी रहे मौजूद,गौमाता का पूजन कर देशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की.

Burhanpur News : बुरहानपुर-खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील,विधायक मंजू दादु सहित जनप्रतिनिधिगण ग्राम खडकोद के गायत्री परिवार के गौलोक धाम गौशाला में आयोजित गोवर्धन पूजा मैं सम्मिलित हुए एवं गौमाता का पूजन कर देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मंगल कामना की।इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि गौमाता परमात्मा एवं प्रकृति के समान हमें जीवन देती हैं।

Burhanpur News : इस उत्सव का उद्देश्य हमारी संस्कृति और परंपराओं को संजोए रखना है। उन्होंने गौमाता के आशीर्वाद को सुख-समृद्धि और अभिलाषित फल प्रदान करने वाला बताया। हमारी गौ माता भारतीय संस्कृति और सनातन का पर्याय हैं, इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार सदैव प्रयासरत रही है और रहेंगी।

Burhanpur News : प्रदेश सरकार द्वारा गौशालाओं के लिए जो अनुदान प्रति गौमाता को दिया जाता है उसमें बढ़ोतरी की है। आज समय आ गया है कि हम अपने गोवंश की रक्षा करें।गाय के दूध से अधिक पोषक कुछ नहीं है।इस अवसर पर नेपानगर विधायक मंजू दादू ने कहा कि गौमाता में अनेक गुण हैं,ये प्रकृति और परमात्मा के समान आपके बच्चों को भी पालती है और अपने बच्चों को भी पालती हैं। उनका दूध अमृत के समान है इसलिए देवता भी अपने पास कामधेनु रखते हैं। हमे माँ शब्द देंने वाली गोमाता को प्रणाम। इस अवसर पर जिला कलेक्टर हर्ष सिंह,एसपी देवेंद्र पाटीदार,पूर्व राज्य मंत्री संजय जाधव, पूर्व महापौर अनिल भोंसले,भी शामिल हुए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *