MP Politics : डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा, कहा – “मौलाना औकात में रहे, डिंपल भारत की बेटी है”

Sanjay Sahu

MP Politics : भोपाल। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर एक मौलाना द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक और भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मौलाना को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि “भारत की बेटी के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह निंदनीय है और किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

MP Politics : रामेश्वर शर्मा ने कहा, “मौलाना को अपनी औकात में रहना चाहिए। डिंपल किसी की पत्नी हो सकती हैं, किसी दल की नेता हो सकती हैं, लेकिन सबसे पहले वह भारत की बेटी हैं। जिस तरह के शब्दों का मौलाना ने इस्तेमाल किया है, उसके लिए उसे माफी मांगनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।”

MP Politics : उन्होंने आगे कहा कि, “यदि मौलाना ने यह सोचकर डिंपल को अपशब्द कहे हैं कि वह सपा की नेता हैं और सपा में मुसलमान कुछ भी बोल सकते हैं, तो यह गलतफहमी है। सपा में कुछ भी बोल सकते हो, लेकिन डिंपल इस देश की बेटी है और हम सबकी बहन है। उसके खिलाफ जो टिप्पणी की गई है, वह शर्मनाक है और ऐसा दोबारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”रामेश्वर शर्मा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “यदि माफी नहीं मांगी गई, तो जूते से स्वागत होगा।”

MP Politics : मौलाना की टिप्पणी को लेकर देशभर में सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, जहां कई लोग इसे महिला अस्मिता से जोड़ते हुए निंदा कर रहे हैं। हालांकि अब तक मौलाना की ओर से किसी तरह की सफाई या माफी नहीं आई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *