Saturday, June 6, 2026
42 C
Raipur

MP Rajya Sabha Politics: मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में बढ़ा सस्पेंस बीजेपी उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, तीसरी सीट पर राजनीतिक हलचल तेज

MP Rajya Sabha Politics: भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने शनिवार को विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा का पूरा शीर्ष नेतृत्व एकजुट नजर आया, वहीं तीसरी राज्यसभा सीट को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में दाखिल हुआ नामांकन

MP Rajya Sabha Politics: नामांकन दाखिल करने से पहले दोनों उम्मीदवारों ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं और विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

READ MORE: Indore Street Dog Attack: इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक 10 घंटे में 42 लोगों पर हमला, CCTV में कैद हुई दहशत

MP Rajya Sabha Politics: इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल सहित कई मंत्री, विधायक और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

तीसरी सीट पर बना हुआ है सस्पेंस

MP Rajya Sabha Politics: राज्यसभा चुनाव में सबसे अधिक चर्चा तीसरी सीट को लेकर हो रही है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार भाजपा तीसरी सीट पर भी उम्मीदवार उतारने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार कर रही है। यदि ऐसा होता है तो मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है।

MP Rajya Sabha Politics: भाजपा की रणनीति को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी कांग्रेस के समीकरणों को चुनौती देने की तैयारी में है। हालांकि पार्टी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

कांग्रेस खेमे में बढ़ी हलचल

MP Rajya Sabha Politics: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की संभावित रणनीति को देखते हुए कांग्रेस खेमे में भी गतिविधियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस के अंदरूनी समीकरणों और संगठनात्मक चुनौतियों को लेकर चर्चाएं लगातार जारी हैं।

राकेश सिंह के बयान से बढ़ी अटकलें

MP Rajya Sabha Politics: लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने तीसरी सीट को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि भाजपा के दोनों उम्मीदवार जमीन से जुड़े नेता हैं और पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं के योगदान को महत्व देती है।

MP Rajya Sabha Politics: जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या भाजपा तीसरी सीट पर भी चुनाव लड़ेगी, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “आपसे किसने कहा कि हम लड़ रहे हैं और किसने कहा कि हम नहीं लड़ रहे हैं? थोड़ा समय का इंतजार कीजिए।”

MP Rajya Sabha Politics: राकेश सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक अटकलें और तेज हो गई हैं। अब सभी की नजरें भाजपा के अगले कदम पर टिकी हैं।

READ MORE: MP Rajya Sabha Candidate News: राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन पर रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान भाजपा में कार्यकर्ता की निष्ठा, मेहनत और क्षमता का होता है सम्मान

राजनीतिक गलियारों में बढ़ी उत्सुकता

MP Rajya Sabha Politics: राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ ही मध्यप्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। भाजपा की संभावित रणनीति और कांग्रेस की प्रतिक्रिया आने वाले दिनों में चुनावी समीकरणों को और रोचक बना सकती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Bilaspur builder assault case: बिल्डर को पी*टा, पूर्व महापौर और बेटे का कारनामा..

Bilaspur builder assault case: बिल्डर को पी*टा, पूर्व महापौर और बेटे का कारनामा..

Raipur: बिजली संकट पर सरकार को अल्टीमेटम,विकास उपाध्याय बोले-समस्या नहीं सुलझी तो होगा CM हाउस घेराव

Raipur: बिजली संकट पर सरकार को अल्टीमेटम,विकास उपाध्याय बोले-समस्या नहीं सुलझी तो होगा CM हाउस घेराव

Latest YouTube Shorts

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh,  कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh, कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट!  4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट! 4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories