Tuesday, September 1, 2026
Home Madhya Pradesh Kareli Gud Mandi : करेली मंडी में मिठास की बहार, मौसम खुला,...

Kareli Gud Mandi : करेली मंडी में मिठास की बहार, मौसम खुला, गुड़ की आवक बढ़ी, किसानों के चेहरे खिले…

Kareli Gud Mandi
Kareli Gud Mandi

Kareli Gud Mandi : नरसिंहपुर। देशभर में शुद्धता और स्वाद के लिए प्रसिद्ध नरसिंहपुर जिले की करेली गुड़ मंडी में एक बार फिर व्यापारिक मिठास लौट आई है। पिछले कुछ दिनों की बारिश और नमी के बाद, सोमवार को मौसम साफ होते ही मंडी में रौनक बढ़ गई। किसानों ने आज 8 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से गुड़ की आवक दर्ज कराई, जो कारोबार में तेजी आने का संकेत है।

Kareli Gud Mandi : पिछले सप्ताह लगातार खराब मौसम के कारण गुड़ की आवक धीमी पड़ गई थी, लेकिन अब ठंड की आहट के साथ ही व्यापारियों और किसानों दोनों में उत्साह है।

READ MORE : Kareli MP News : मंत्री को जन्मदिन पर राधा-कृष्ण चित्र व पीपल पौधा भेंट…..

भावों में स्थिरता, बढ़ी गुणवत्ता की उम्मीद

सोमवार को मंडी में गुड़ के भाव 4000 रुपये से लेकर 5151 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे। बेहतर क्वालिटी के गुड़ को ऊंचे दाम मिलने से किसानों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। व्यापारियों का मानना है कि मौसम खुलने के बाद अब गुड़ की गुणवत्ता और भी बेहतर होगी, जिससे मांग और बढ़ेगी।

करेली मंडी का गुड़ अपनी खास रंगत और शुद्धता के लिए मध्य प्रदेश के साथ ही देश के अन्य राज्यों के बाजारों में भी खासा लोकप्रिय है।

READ MORE : MP CM Schedule : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कई अहम कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, भोपाल से नई दिल्ली तक व्यस्त दौरा….

स्थानीय कारोबारियों ने उम्मीद जताई है कि जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी और मौसम स्थिर रहेगा, वैसे-वैसे गुड़ की आवक और बिक्री दोनों में उछाल आएगा। फिलहाल, मंडी परिसर में मिठास और रौनक का माहौल बना हुआ है, जो गुड़ कारोबार के पटरी पर लौटने का संकेत दे रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here