Burhanpur News : बुरहानपुर में अवैध सलाई गोंद पर बड़ी कार्रवाई: 845 किलो गोंद और पिकअप वाहन जब्त

Burhanpur News : बुरहानपुर : बुरहानपुर वन मंडल अंतर्गत परिक्षेत्र खकनार में गोंद जब्त की कार्यवाही की गई । जब्त सलाई गोंद की मात्रा 845 kg है, पिक अप वाहन से अवैध परिवहन करते हुए जब्त की गई, वन परिक्षेत्र खकनार बीट बोरखेड़ा कक्ष क्रमांक आर. एफ. 310 में सलाई गोंद का अवैध परिवहन करते हुए एक पिक अप MP09GH3170 को जप्त किया गया। प्रकरण पंजीबद्ध करने की कार्यवाही की जा रही है। जानकारी के अनुसार विभाग की यह तीसरी बड़ी कार्यवाही है पिछले एक सप्ताह में, इससे पहले धुलकोट रेंज में 780 kg गोंद जब्त किया गया था और शाहपुर में एक मोटर साइकिल जब्त की गई.

 

Burhanpur News : सलाई गोंद पर प्रतिबन्ध लगाया गया था वही लाइसेंस भी निरस्त किये गए थे इसके बावजूद भी जिले में अवैध तरीके से सलाई गोंद का कारोबार लगातार फल फूल रहा है, वन विभाग की नाक के नीचे चल रहा है यह सारा खेल आरोपी जंगल मे घुसकर सलाई गोंद एकत्रित कर ले जाते है किंतु वन विभाग इसकी सूचना तक नही रहती आखिरकार वनपाल, वन रक्षक, बिड गार्ड और डिप्टी रेंजर सहित रेंजर को भी इसकी जानकारी नही होती कि कोई जंगल मे जाकर कैमिकल इस्तेमाल कर सलाई गोंद और धावड़ा गोंद के लिए पेड़ो को नुकसान पहुचा रहे है, जब कोई शिकायत करता है तो छोटी मोटी कार्यवाही कर इतिश्री कर दिया जाता है, जिसमे अधिकांश आरोपी फरार हो जाते है केवल वाहन और माल पकड़ में आता है, आखिरकार इस मामले में कितनी सच्चाई है, यह तो जांच का विषय है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories