Monday, March 30, 2026
27.7 C
Raipur

MP Sheopur : शराबी पुलिसकर्मियों के भरोसे शहर की रात्रि गस्त व्यवस्था, वीडियो वायरल….

श्योपुर, 25 मई MP Sheopur : शहर की रात्रि गश्त व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है, जब मुख्य बाजार चौराहे पर ड्यूटी में लगे दो पुलिसकर्मियों ने शराब के नशे में एक कार सवार को बेवजह रोककर करीब डेढ़ घंटे तक परेशान किया। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

MP Sheopur : हेड कांस्टेबल दीपेश कुमार और कांस्टेबल महेश कुमार रात्रि गश्त पर तैनात थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महेश कुमार शराब के नशे में धुत था, उसकी चाल और आवाज लड़खड़ा रही थी, वहीं दीपेश कुमार ने शराब नहीं पी थी लेकिन वह भी साथी के साथ मिलकर कार सवार नईम खान को परेशान करता रहा। नईम खान के पास गाड़ी की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस और एग्रीमेंट लेटर सब कुछ मौजूद था, फिर भी पुलिस कर्मियों ने उसे सिर्फ इस आधार पर रोके रखा कि गाड़ी उसके नाम पर रजिस्टर्ड नहीं है।

नईम खान ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी उनसे शराब के लिए एक हजार रुपये मांग रहे थे और जब उन्होंने मना किया तो उन्हें बेवजह परेशान किया गया। इतना ही नहीं, मीडिया कर्मियों के पहुंचने पर भी पुलिसकर्मियों का रवैया नहीं बदला। उन्होंने उल्टे पत्रकारों से सवाल-जवाब शुरू कर दिए और वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगे।

मीडिया के हस्तक्षेप के बाद कोतवाली टीआई दिनेश राजपूत से फोन पर बात कराई गई, जिन्होंने साफ कहा कि “गाड़ी नाम पर है या नहीं, यह कोई अपराध नहीं है।” टीआई ने मामले में नियमपूर्वक जांच और कार्रवाई की बात कही है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार?
टीआई दिनेश राजपूत ने कहा – “वाहन किसके नाम है, यह कोई बड़ा विषय नहीं है। यदि सभी दस्तावेज मौजूद हैं तो रोकने और परेशान करने का औचित्य नहीं बनता। वायरल वीडियो की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”

कार सवार नईम खान का कहना – “मैं बारां से लौट रहा था, घर पहुंचने से पहले पुलिस ने रोका। सारे कागज दिखाए, फिर भी कहने लगे गाड़ी अपने नाम क्यों नहीं कराई और एक हजार रुपये मांगे। मैंने मना किया तो डेढ़ घंटे तक परेशान करते रहे।”

यह मामला पुलिस की रात्रि गश्त की गंभीर खामियों की ओर इशारा करता है, जहां सुरक्षा देने वाले ही कानून का उल्लंघन करते दिखाई दे रहे हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories