mp rape : भोपाल : भोपाल के शाहजहानाबाद इलाके में आज एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। 5 वर्षीय बच्ची के साथ मोहित उर्फ गप्पू नामक युवक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की, जिसे कुछ युवकों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।
mp rape : प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना गोलघर के शाहजहानाबाद इलाके में हुई। बच्ची के साथ हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद बच्ची की मां सड़कों पर रोती हुई मदद के लिए दौड़ रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने महिला से रोने का कारण पूछा। महिला ने बताया कि उसकी बच्ची का अपहरण कर मोहित उर्फ गप्पू ले गया है ।
mp rape : युवकों ने तुरंत साहस दिखाते हुए मोहित को पकड़ लिया और बच्ची को उसके चंगुल से छुड़वाया। इसके बाद युवकों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपी मोहित उर्फ गप्पू को पुलिस के हवाले कर दिया।
mp rape : पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना से इलाके में आक्रोश व्याप्त है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।













