Monday, May 18, 2026
33.1 C
Raipur

MP News : बुरहानपुर में सनसनी : प्राचार्या की प्रताड़ना से तंग छात्रों ने खुद को ब्लेड से किया घायल

बुरहानपुर| बुरहानपुर जिले के शासकीय मॉडल स्कूल फोपनार से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां छात्रों ने अपनी ही प्राचार्या पर प्रताड़ना और गाली-गलौज के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि प्राचार्या के व्यवहार से तंग आकर करीब एक दर्जन छात्रों ने विरोध स्वरूप अपने हाथों पर ब्लेड मार ली। इस घटना के बाद से छात्रों और उनके परिजनों में आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, शासकीय मॉडल स्कूल फोपनार के कई छात्रों ने आरोप लगाया है कि प्राचार्या पिछले कुछ समय से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थीं। छात्रों का कहना है कि प्राचार्या द्वारा की गई डांट-फटकार और अपमानजनक भाषा से वे मानसिक तनाव में आ गए। इसी प्रताड़ना से आहत होकर छात्रों ने विरोध जताने के लिए अपने हाथों को ब्लेड से काट लिया। घायल छात्रों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया।

Read More : Singrauli News : भालू के हमले में महिला घायल, क्षत्रिय कुलावंत संगठन ने दी आर्थिक मदद और भरोसा

पीड़ित छात्र शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं को अपनी समस्या बताई। इसके बाद एबीवीपी के जिला संयोजक पृथ्वीराज महाजन समेत अन्य पदाधिकारी छात्रों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिलकर पीड़ित छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की। एबीवीपी ने प्रशासन से दोषी प्राचार्या को तत्काल हटाने और जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद शिक्षा विभाग ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुधाकर माकुंदे ने बताया कि प्राचार्या के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि प्राचार्या से जवाब प्राप्त होने के बाद पूरी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More : Singrauli News : हर घर स्वदेशी-घर-घर दिवाली उत्सव संपन्न, नवांकुर सखियां ग्राम विकास में बन रहीं सहयोगी : विधायक रामनिवास शाह

वहीं, इस पूरे मामले ने शिक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्र और उनके परिजन अब भी भय और असंतोष में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल प्रशासन को ऐसे मामलों में संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी छात्र को इस तरह की मानसिक पीड़ा से न गुजरना पड़े। फिलहाल, शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Latest YouTube Shorts

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Police Transfer: एसपी विजय पांडेय का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, कई अधिकारियों के तबादले

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कानून व्यवस्था और...

Related Articles

Popular Categories