MP News : मध्यप्रदेश। प्रदेशभर के सांदीपनि विद्यालयों में बच्चों के परिवहन का संकट गहराता जा रहा है। समाया कंपनी, जिसने विद्यालयों के परिवहन का ठेका लिया है, ने जनवरी से अब तक न तो बस ऑपरेटरों को भुगतान किया है और न ही वाहनों में काम कर रहे कर्मचारियों को वेतन दिया है।
MP News : अनुबंध के मुताबिक कंपनी को प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में भुगतान करना था, लेकिन कई महीनों से ऑपरेटरों और कर्मचारियों को एक भी रुपया नहीं मिला। हालात यह हैं कि बस ऑपरेटर अपनी जेब से वाहनों में डीजल भरवा रहे हैं।
आक्रोशित कर्मचारियों और बस ऑपरेटरों ने आज अलार्म बंद कर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या रखी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो वे बच्चों का परिवहन जारी रखने में सक्षम नहीं होंगे। इससे प्रदेशभर के सांदीपनि विद्यालयों में पढ़ने वाले हजारों बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों पर संकट मंडरा रहा है।













