CG Politics : पीसीसी चीफ दीपक बैज के घर में घुसा संदिग्ध व्यक्ति: कांग्रेस ने रेकी का आरोप लगाया, प्रभारी महामंत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

Sanjay Sahu
CG Politics

CG Politics : रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष दीपक बैज के घर में मंगलवार देर रात एक संदिग्ध व्यक्ति के घुसने की घटना ने सनसनी फैला दी। बताया गया कि पुलिस ने उस व्यक्ति को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन उसने जबरन घर के भीतर प्रवेश कर लिया। इस घटना के बाद बैज की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

CG Politics : गौरतलब है कि दीपक बैज को जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। ऐसे में किसी अज्ञात व्यक्ति का सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके घर तक पहुंच जाना सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी चूक मानी जा रही है।

CG Politics : घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपक बैज ने कहा, “संदिग्ध क्या करना चाहता था? क्या वह मेरे घर की रेकी करने आया था? और अगर ऐसा है तो वह किसको सूचना देना चाहता था?”

CG Politics : उन्होंने आशंका जताई कि यह घटना कोई साधारण घटना नहीं है, बल्कि एक सुनियोजित साजिश हो सकती है। उनका कहना है कि कहीं यह उनकी सुरक्षा को कमजोर करने की कोशिश तो नहीं, ताकि कोई आसानी से घर में घुसकर नुकसान पहुंचा सके।

CG Politics : इससे पहले भी दंतेवाड़ा में बैज के कार्यक्रमों और निवास की रेकी की खबरें सामने आ चुकी हैं। अब इस घटना के साथ सियासी हलचल और तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार डरी हुई है और अंजान लोगों से इस तरह की हरकतें करवा रही है।

CG Politics : कांग्रेस ने सवाल उठाया कि जब जेड-प्लस सुरक्षा वाले नेता के घर में कोई घुस सकता है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या भरोसा है? उन्होंने इसे सरकार की विफलता बताया और आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर पीसीसी प्रमुख की सुरक्षा को खतरे में डाल रही है।

CG Politics : कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने गंज पुलिस थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से मामले की गहराई से जांच करने और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *