Friday, August 28, 2026
Home Tech Indore Accident News : एरोड्रम थाना के सामने सड़क हादसे में पुजारी...

Indore Accident News : एरोड्रम थाना के सामने सड़क हादसे में पुजारी की मौत….

Indore Accident News
Indore Accident News

Indore Accident News : इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के सामने सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में पुजारी नेत्रपुरी गौस्वामी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले नेत्रपुरी अचानक एक ट्रक की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उनकी जान चली गई।

Indore Accident News : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here