Obama Trump Troll : ओबामा ने ट्रंप को किया ट्रोल, कहा- दुनिया की 80% समस्याओं के पीछे बूढ़े नेता

VIKASH KHALKHO

लंदन : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दुनिया की लगभग 80% समस्याओं के पीछे बुज़ुर्ग नेताओं का सत्ता पर काबिज़ रहना बताया। ओबामा ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे नेता हर चीज़ पर अपना नाम लिखवाते हैं और दूसरों के लिए रास्ता नहीं छोड़ते। उनके इस बयान को 77 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप पर कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है।

64 वर्षीय ओबामा ने ब्रिटिश इतिहासकार डेविड ओलुसोगा के साथ बातचीत में कहा, “ये कहना उचित है कि दुनिया की 80% समस्याओं के पीछे वे बुज़ुर्ग लोग हैं, जो सत्ता पर टिके रहते हैं और हार मानने को तैयार नहीं हैं। वे पिरामिड बनाते हैं और हर चीज़ पर अपना नाम लिखवाते हैं।”

Read More : Gujarat Cybercrime Alert : 804 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 10 गिरफ्तार, सैकड़ों बैंक खाते जब्त

ओबामा ने ट्रंप की हालिया टिप्पणियों का संदर्भ देते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रगतिशील सोच वाले लोग बदलाव चाहते हैं, जबकि ट्रंप जैसे नेता पुराने और रूढ़िवादी दृष्टिकोण पर टिके रहते हैं। उन्होंने पैरासिटामोल और शिशुओं में ऑटिज़्म के बीच कथित संबंध के बारे में ट्रंप की आलोचना भी की और इसे वैज्ञानिक तथ्यों और जनस्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताया।

Read More : Indresh Kumar : ‘सभी घुसपैठियों को दुनिया के मुस्लिम देशों में बाँट दिया जाए’ – RSS नेता इंद्रेश कुमार का बयान

ओबामा ने कहा कि अमेरिका और मानवता के भविष्य को लेकर दो नजरियों के बीच संघर्ष जारी है। जहां एक तरफ लोकतंत्र और प्रगतिशील सोच वाले नेता बदलाव चाहते हैं, वहीं ट्रंप जैसे नेता पुराने रूढ़िवादी दृष्टिकोण की ओर लौटना चाहते हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *