MP NEWS : भोपाल। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को डीआरआई (DRI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए युगांडा की महिला नाबायुंगा जरिया को हिरासत में लिया। महिला के पास से करीब 4 करोड़ रुपए मूल्य का कोकीन और क्रिस्टल मेथ बरामद किया गया।
MP NEWS : जानकारी के अनुसार, आरोपी अमृतसर-सीएसटीएम एक्सप्रेस (11051) से दिल्ली से मुंबई जा रही थी। ट्रेन के एसी कोच में छापेमारी कर उसे पकड़ा गया। DRI अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई बीते 15 दिनों में भोपाल में की गई तीसरी बड़ी ड्रग्स बरामदगी है।
MP NEWS : जप्त क्रिस्टल मेथ एक अत्यधिक खतरनाक सिंथेटिक ड्रग है, जिसे लिथियम, एसिड और आयोडीन जैसे रसायनों से तैयार किया जाता है। यह नशा शरीर और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर घातक असर डालता है। DRI अब इस मामले में महिला से पूछताछ कर अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क की कड़ियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।











