इंदौर : विधानसभा 3 के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के ट्रेवल्स की एक बस ने रिंगरोदिया गांव के पास एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महेंद्र सोलंकी, उनकी पत्नी जयश्री सोलंकी और उनके दो बच्चों की मौत हो गई।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक यांगचेग डोलकर भूटिया ने बताया कि हादसा बुधवार देर रात 10-11 बजे के बीच हुआ। बाइक पर सवार परिवार के माता-पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है। प्रशासन और पुलिस टीम अस्पताल में मृतकों के पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में सहयोग कर रही है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।











