Indore News : सांवेर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर से माता-पिता और 2 बच्चों की मौत

VIKASH KHALKHO

इंदौर : विधानसभा 3 के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के ट्रेवल्स की एक बस ने रिंगरोदिया गांव के पास एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महेंद्र सोलंकी, उनकी पत्नी जयश्री सोलंकी और उनके दो बच्चों की मौत हो गई।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक यांगचेग डोलकर भूटिया ने बताया कि हादसा बुधवार देर रात 10-11 बजे के बीच हुआ। बाइक पर सवार परिवार के माता-पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है। प्रशासन और पुलिस टीम अस्पताल में मृतकों के पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में सहयोग कर रही है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *