Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Burhanpur News : घाघरला से रामदेवरा तक आस्था का महायात्रा — 1200...

Burhanpur News : घाघरला से रामदेवरा तक आस्था का महायात्रा — 1200 किमी पैदल चलकर बाबा रामदेव जी के दरबार में होंगे हाजिर!

Burhanpur News
Burhanpur News

Burhanpur News : बुरहानपुर : बुरहानपुर जिले के ग्राम घाघरला से बाबा रामदेव जी के दर्शन के लिए श्रद्धा से भरा एक जत्था रामदेवरा के लिए रवाना हो चुका है। यह कोई साधारण यात्रा नहीं, बल्कि 1200 किलोमीटर की एक महान पदयात्रा है — जो आस्था, परंपरा और संकल्प की मिसाल बन गई है।

Burhanpur News : हर साल की तरह इस बार भी दर्जनों श्रद्धालुओं का दल — जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं — गांव से लेकर राजस्थान स्थित रामदेवरा तक 25 दिनों का कठिन सफर तय करेगा।

घाघरला से शुरू होकर जत्था खंडवा, इंदौर, रतलाम, मंदसौर होते हुए राजस्थान पहुंचेगा।
रास्ते भर गूंजते रहेंगे —
“बाबा रामदेव जी की जय!”
“राम सापणो वीर चलो रे…”
हर कदम पर बढ़ती जाएगी श्रद्धा, और हर पड़ाव पर दिखेगा भक्ति का उत्साह।

Burhanpur News : श्रद्धालुओं के चेहरों पर थकान नहीं, बल्कि बाबा रामदेव जी के दर्शन की आध्यात्मिक ऊर्जा दिखाई दे रही है। ये जत्था सिर्फ एक यात्रा नहीं कर रहा, बल्कि समर्पण, संयम और संकल्प की परंपरा को निभा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here