Saturday, March 7, 2026
34.4 C
Raipur

MP News : क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, ‘ऑर्गेनिक पोहा’ के नाम पर बेच रहे थे ब्राउन शुगर

MP News : इंदौर| इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने मंदिर क्षेत्र के पास घेराबंदी कर दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। सूचना मिली थी कि ये आरोपी ड्रग्स की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर सप्लाई कर रहे हैं।

दरअसल कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इनके कब्जे से एक बाइक, इलेक्ट्रॉनिक मशीन, तौल उपकरण और तैयार पाउच जब्त किए हैं। पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम खजराना निवासी बताया, जबकि दूसरा आरोपी छोटी ग्वालटोली क्षेत्र का रहने वाला निकला। दोनों के खिलाफ पहले से ही करीब एक दर्जन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी ब्राउन शुगर को “ऑर्गेनिक पोहा”, “ऑर्गेनिक दलिया” जैसे लेबल लगे पाउच में पैक कर बाजार में बेचते थे। यह एक नया तरीका है जिससे वे लोगों को भ्रमित कर अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करते थे। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी शहर के बाहर और कुरियर के माध्यम से भी ड्रग्स सप्लाई करते थे।

पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 18 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है, जिसकी बाजार कीमत लगभग ढाई लाख रुपये आंकी गई है। क्राइम ब्रांच अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Big Breaking : हाईकोर्ट से राम रहीम को बड़ी राहत! छत्रपति हत्याकांड में सबूतों के अभाव में बरी, लेकिन ….

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बहुचर्चित पत्रकार...

Related Articles

Popular Categories