MP NEWS : बलिया। जिले के फेफना थाना क्षेत्र के अमडरिया गांव में एक युवक ने प्रेमिका के घर के सामने खुद को आग लगा ली। बताया जा रहा है कि युवक प्रेमिका से शादी करना चाहता था और उस पर दबाव बना रहा था। जब उसकी बात नहीं मानी गई तो उसने फिल्मी अंदाज में आत्मदाह का प्रयास किया।
MP NEWS : पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें युवक को प्रेमिका के दरवाजे पर आग लगाते हुए देखा जा सकता है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रेमिका व उसके परिजनों से पूछताछ भी की जा रही है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।











