Friday, February 13, 2026
28.1 C
Raipur

MP News : बैकुंठपुर: इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल”

बैकुंठपुर| कोरिया जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई बजरंग दल अध्यक्ष की शिकायत पर की गई, जिन्होंने आरोपी द्वारा की गई पोस्ट को समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताया।

जानकारी के अनुसार, सावेंदु साकेत पिता दिन्नू साकेत निवासी ग्राम कटकी ने इंस्टाग्राम पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के प्रतीकात्मक छवि का दहन करते हुए फोटो पोस्ट किया था। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपनी आईडी “sabendu_tanda_09” से उस फोटो के साथ अभद्र और अमर्यादित शब्द भी लिखे थे। यह पोस्ट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गई, जिससे क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई।

Read More : Singrauli : जिला अस्पताल का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से नदारद डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए बजरंग दल अध्यक्ष ने थाना बैकुंठपुर में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद थाना प्रभारी जयप्रकाश पटेल के नेतृत्व में आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और सोमवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी जयप्रकाश पटेल ने बताया कि —

“धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने की नियत से सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।”

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में राहत का माहौल है। वहीं, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ या अपमानजनक पोस्ट न करें, अन्यथा कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P Crime : भोपाल सूटकेस कांड का खुलासा! पति ने ही की तीसरी पत्नी की हत्या

भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित कमला नगर...

दिल्ली के कई स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मिला धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कई स्कूलों...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds