Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

MP NEWS : प्रेमिका से मिलने गया युवक रहस्यमयी तरीके से लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका…

MP NEWS : बैकुंठपुर। चौरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुइया निवासी किशन कोल रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया। बताया जा रहा है कि किशन अपनी प्रेमिका से मिलने ग्राम डीहिया गया था, जहां युवती के परिजनों ने उसे रंगे हाथों पकड़कर मारपीट की। इसके बाद से किशन का कोई पता नहीं चला।

MP NEWS : लापता युवक के पिता ओमप्रकाश कोल ने बताया कि उनका बेटा मजदूरी करता है और 30 अगस्त को अचानक घर से गायब हो गया। उन्होंने हर संभव जगह किशन की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। किशन के पिता ने आशंका जताई कि युवती के परिजनों ने उनके बेटे के साथ मारपीट के बाद उसकी हत्या कर शव को छुपा दिया हो सकता है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने किशन की तलाश करने और उसे परिजनों के सुपुर्द करने का आश्वासन दिया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और युवकों और युवतियों के बीच संबंधों के चलते उत्पन्न विवाद पर भी नजर रखी जा रही है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories