Thursday, March 26, 2026
29.1 C
Raipur

MP Mandsaur News : जमीन विवाद में सड़क पर दंगल..खुब चली लाठियां, वीडियो वायरल…

मंदसौर। MP Mandsaur News : जिले के दलोदा नगर में मंगलवार को जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते लाठी-डंडों वाले खुले दंगल में बदल गया। एक पक्ष के सैकड़ों लोग एकजुट होकर दूसरे पक्ष पर टूट पड़े। मारपीट की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।

MP Mandsaur News : जानकारी के अनुसार, एक जमीन पर निर्माण कार्य के दौरान कब्जे को लेकर विवाद शुरू हुआ। जबकि उक्त भूमि का पूर्व में राजस्व अधिकारियों द्वारा सीमांकन भी किया जा चुका था। इसके बावजूद एक पक्ष ने विवाद खड़ा कर दिया। देखते ही देखते, सैकड़ों लोगों की भीड़ लाठी-डंडों के साथ पहुंची और दूसरे पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों पर हमला बोल दिया।

स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर हमले में घिरे लोगों को किसी तरह बचाया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने दलोदा थाने में आवेदन देकर बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि देर रात तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। जमीन विवाद को लेकर हुए इस खुलेआम बवाल का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर आमजन में भी रोष देखा जा रहा है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

C.G News : रायपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 40 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...

चुनाव 2026: बंगाल में फिर ममता मैजिक! ओपिनियन पोल ने बढ़ाई हलचल, मुकाबला दिलचस्प

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Related Articles

Popular Categories