ग्वालियर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह ग्वालियर में आयोजित ‘अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट’ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ शामिल होंगे। यह आयोजन ग्वालियर के मेला ग्राउंड में “अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट, निवेश से रोजगार” थीम पर किया जा रहा है।
2 लाख करोड़ रुपये के भूमि पूजन और औद्योगिक परियोजनाएं
अटल जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश पहली बार देश में 2 लाख करोड़ रुपये के भूमि पूजन और लोकार्पण की योजना पेश करेगा। इस दौरान 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की औद्योगिक परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ग्वालियर व्यापार मेले का वर्चुअली उद्घाटन भी करेंगे।
Read More : Big News : C.G हाई कोर्ट का बड़ा फैसला! I Love You कहना, हाथ पकड़ना… महिला की मर्यादा का उल्लंघन
रीवा में कृषि सम्मेलन
दोपहर 2:05 बजे मुख्यमंत्री ग्वालियर से ग्राम पंचायत पूर्वा, जिला रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3:10 बजे आयोजित कृषि सम्मेलन में डॉ. मोहन यादव और अमित शाह शामिल होंगे। सम्मेलन गौ अभ्यारण्य के पास आयोजित किया जा रहा है, जहाँ प्राकृतिक खेती प्रकल्प का शुभारंभ किया जाएगा और वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा होगी।
ई-कोर्ट और कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन
कृषि सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ई-कोर्ट के माध्यम से गौ-शाला का अवलोकन करेंगे। इसके अलावा कृषि विभाग की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया जाएगा और प्राकृतिक खेती करने वाले कृषकों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम की समाप्ति
शाम 5:20 बजे मुख्यमंत्री रीवा से भोपाल के लिए रवाना होंगे और 6:30 बजे भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 7:00 बजे डॉ. मोहन यादव भाजपा प्रदेश कार्यालय में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।











