Wednesday, April 1, 2026
36.1 C
Raipur

MP : दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को पेंशन का बड़ा तोहफा, हाईकोर्ट ने आदेश दिया

भोपाल: मध्य प्रदेश के सरकारी विभागों में कार्यरत लगभग 2 लाख दैनिक वेतन भोगी (दैवेभो) कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को निर्देश दिया है कि अब दैवेभो कर्मचारियों को पेंशन का लाभ मिलेगा। कोर्ट ने आदेश लागू करने के लिए 60 दिन का समय निर्धारित किया है।

करीब 1,000 याचिकाओं पर सुनवाई करने के बाद जस्टिस विवेक जैन की बेंच ने यह अंतिम फैसला सुनाया। कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के नियमितीकरण से पहले की 15 साल की सेवा अवधि को भी पेंशन के लिए मान्य किया जाएगा। इसका फायदा रिटायर हो चुके और भविष्य में रिटायर होने वाले सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को मिलेगा।

याचिकाकर्ताओं ने फरवरी 2023 में हुए भर्ती नियम (रूल-7) के संशोधन को चुनौती दी थी, जिसमें यह तर्क दिया गया कि दैवेभो कर्मचारियों की सेवा को पेंशन के लिए मान्यता नहीं दी जा रही थी। वकील एमपीएस रघुवंशी ने कहा कि चाहे नियम कुछ भी हों, दैवेभो कर्मचारियों को पेंशन मिलनी चाहिए और हाईकोर्ट का यह आदेश इसी पक्ष को मजबूत करता है।

Read More : पटना एयरपोर्ट पर हंगामा : उपराष्ट्रपति के दौरे के कारण फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट, 140 यात्रियों ने जमकर काटा बवाल….

अब तक प्रदेश में नियमित किए गए दैवेभो कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन या अन्य लाभ नहीं मिलते थे। यह आदेश इस पुराने अवरोध को समाप्त करता है और कर्मचारियों के कल्याण में अहम साबित होगा।

Read More : SECL : छत्तीसगढ़ में SECL कर्मचारियों के खाते में आए 356 करोड़ का बोनस, 36 हजार खातों में ट्रांसफर

सुप्रीम कोर्ट ने भी 2024 में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा था कि यदि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी बाद में नियमित होते हैं, तो उन्हें रिटायरमेंट के बाद पेंशन और अन्य लाभ मिलना चाहिए। हाईकोर्ट का यह आदेश इसी दिशा में कदम है।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories