Monday, February 16, 2026
30.1 C
Raipur

MP CRIME : कॉन्ट्रैक्टर मर्डर केस सुलझा: वेब सीरीज देखकर की गई थी हत्या, नौकर और जीजा गिरफ्तार

MP CRIME : भोपाल :राजधानी भोपाल में हुए कॉन्ट्रैक्टर कपिल शर्मा हत्याकांड की गुत्थी आखिरकार 24 दिन बाद सुलझ गई है… पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि…कपिल की हत्या उसी के गोदाम में काम करने वाले नौकर दीपक साहू और उसके जीजा पप्पू ने मिलकर की थी…हत्या की प्रेरणा एक वेब सीरीज देखकर मिली…देहात एसपी प्रमोद सिन्हा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि…मृतक कपिल शर्मा सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र में निर्माण सामग्री का ठेकेदार था…

 

READ MORE: Jabalpur Crime : बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर की फायरिंग, युवक हुआ घायल,वारदात CCTV में हुई कैद

MP CRIME : आरोपी दीपक साहू बीते पांच वर्षों से कपिल के गोदाम में काम कर रहा था…लंबे समय से वेतन नहीं बढ़ाए जाने को लेकर वह नाराज था और इसी रंजिश में उसने अपने जीजा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची…घटना वाले दिन दोनों आरोपियों ने कपिल के साथ शराब पी…फिर बातचीत का बहाना बनाकर कपिल को सुनसान इलाके में ले गए…वहां पहले कपिल का गला रस्सी से दबाया और फिर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी… हत्या के बाद आरोपी उसकी गले की चेन, लैपटॉप, मोबाइल, प्रिंटर और 9 हजार रुपए भी लेकर फरार हो गए…बता दे की कपिल शर्मा का शव 6 जुलाई को एक सुनसान इलाके में खड़ी कार से बरामद हुआ था…

MP CRIME : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि…उसकी हत्या धारदार हथियार से की गई है…मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने एसआईटी का गठन किया और जांच का दायरा बढ़ाया…पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर से मिली अहम जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया…

MP CRIME : गिरफ्तारी से पहले दीपक साहू पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था…एसपी प्रमोद सिन्हा ने कहा कि यह एक योजनाबद्ध हत्या थी…जिसमें आरोपियों ने डिजिटल क्राइम कंटेंट से प्रेरणा लेकर साजिश रची और बेहद चालाकी से अंजाम दिया…पुलिस अब केस की आगे की जांच में जुटी है, ताकि आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जा सके।

 

READ MORE :Raipur Police : Raipur Police के लिए जरूरी खबर!, हेलमेट नहीं पहना तो कटेगा चालान, पढ़िए आदेश

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds