Jabalpur Crime : बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर की फायरिंग, युवक हुआ घायल,वारदात CCTV में हुई कैद

Jabalpur Crime : जबलपुर : जबलपुर के माढ़ोताल में रहने वाले एक युवक पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दनादन फायर कर दिया और मौके से भाग गए। जहां गोली लगने घायल हुए युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने युवक को दो गोलियां लगना बताया है। युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मामले में एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि माढ़ोताल क्षेत्र में रहने वाला शिवा रैकवार घर के बाहर खड़ा था तभी मोटरसाइकिल में सवार होकर तीन बदमाश आए और अचानक शिवा पर दनादन फायर किए और मौके से भाग गए।

 

READ MORE : Raipur Police : Raipur Police के लिए जरूरी खबर!, हेलमेट नहीं पहना तो कटेगा चालान, पढ़िए आदेश

Jabalpur Crime : पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर बताया कि तीन आरोपियों में एक नाबालिग हो सकता है। तीनों युवकों ने गली के अंदर प्रवेश होने पर मोटरसाइकिल शिवा के घर के सामने खड़ी की थी,जिससे यह अंदेशा हो रहा था कि उससे कोई मिलने आया है। उधर,फायर करने के बाद ये युवक बाहर निकले थे,जो सड़क से जा रहे एक स्कूटर सवार के पीछे भी भाग थे,लेकिन स्कूटर सवार तेजी से भाग निकला था।

 

Jabalpur Crime : तीनों युवकों ने मोटरसाइकिल को मोड़ा है और उसके बाद उस पर बैठकर भागे हैं। वीडियो फुटेज में यह भी सामने आया है कि शिवा के घर के बाजू में एक व्यक्ति बैठकर कुछ काम कर रहा था,गोली की आवाज सुनते ही वह भी जान बचाकर भागा। वही इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.

 

READ MORE: Jabalpur News : नाग पंचमी में 20 सपेरे गिरफ्तार, वन विभाग टीम ने 30 कोबरा का किया रेस्क्यू

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories