MP BREAKING : भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने कछुओं की तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा है। जांच के दौरान एक संदिग्ध के दो बैग से कुल 311 जीवित कछुए बरामद किए गए। सूचना मिलते ही मौके पर एसटीएफ और वन विभाग की टीम भी पहुंच गई।
MP BREAKING : पकड़ा गया आरोपी अजय सिंह राजपूत रेलवे कोच में अटेंडर का काम करता है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह ढाई हजार रुपये के लालच में कछुओं को पार्सल करने के लिए देवास और इंदौर ले जा रहा था।
MP BREAKING : आरोपी ने बताया कि रविंद्र कश्यप नामक व्यक्ति ने उसे रुपये का लालच देकर देवास और इंदौर में कछुओं की सप्लाई कराने को कहा था। प्रारंभिक जांच में यह मामला वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत गंभीर अपराध माना जा रहा है।
MP BREAKING : आरपीएफ और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद मामले की विवेचना एसटीएफ द्वारा जारी है। बरामद कछुओं को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।













